जौनपुर: केएल क्लब विजेता एवं चंदन स्पोर्टिंग क्लब हुई उप विजेता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हॉकी खेल से हुआ राष्ट्रीय खेल सप्ताह दिवस का समापन
करंजाकला जौनपुर। खेल निदेशालय उप्र, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 21 से 29 अगस्त तक ""राष्ट्रीय खेल सप्ताह दिवस"" मनाया गया। जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक द्वारा खिलाडि़यों को पुरस्कृत करके किया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धिकपुर में आयोजित राष्ट्रीय खेल सप्ताह दिवस के अंतिम दिन समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि अजय सिंह, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के प्रतिनिधि रहे। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि जल्द ही जनपद के खेल संरचना का स्वरूप बदलेगा, इसके लिए कोई भी कमी नहीं होगी। सरकार हर सम्भव मदद खेल एवं खिलाडि़यों की करेगी। क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने बताया कि मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिवस पर आयोजित 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें पहला मैच चन्दन स्पोर्टिंग क्लब एवं जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर गड़ऊर के मध्य खेला गया जिसमें चन्दन स्पोर्टिंग क्लब 1-0 से विजेता हुई। दूसरा मैच अतुल सर एकादश एवं केके क्लब के मध्य खेला गया जिसमें अतुल सर एकादश 1-0 से विजेता हुई। तीसरा मैच केएल क्लब एवं लकी स्पोर्टिंग क्लब के मध्य खंेला गया जिसमें केएल क्लब 1-0 से विजयी हुई। चौथा मैच चन्दन स्पोर्टिंग क्लब एवं आरपी क्लब के मध्य खेला गया जिसमें चन्दन स्पोर्टिंग क्लब 2-0 से विजेता हुई। पांचवा मैच शिवबरन शिक्षण संस्थान सैदपुर मड़ऊर एवं अमरजीत एकादश के मध्य खेला गया जिसमें अन्त तक स्कोर 0-0 रहा इसके पश्चात ट्राई ब्रोकर में भी स्कोर 0-0 रहा अन्त में शिवबरन शिक्षण संस्थान सैदपुर मड़ऊर की टीम को टॉस के आधार पर विजेता घोषित किया गया। पहला सेमीफाइनल मैच केएल क्लब एवं अतुल सर एकादश के मध्य खेला गया जिसमें केएल क्लब की टीम ने अतुल सर एकादश की टीम को 1-0 से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच चन्दन स्पोर्टिंग क्लब एवं शिवबरन शिक्षण संस्थान सैदपुर मड़ऊर की टीम के मध्य खेला गया जिसमें चन्दन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने शिवबरन शिक्षण संस्थान की टीम को 1-0 से पराजित किया। फाइनल मैच केएल क्लब एवं चन्दन स्पोर्टिंग क्लब की टीम के मध्य खेला गया जिसमें केएल क्लब की टीम ने चन्दन स्पोर्टिंग क्लब की टीम को 1-0 से पराजित किया इस तरह केएल क्लब विजेता एवं चन्दन स्पोर्टिंग क्लब उप विजेता हुई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुर्व मे हुई पुरूष वर्ग फुटबाल तथा पुरूष वर्ग खो-खो तथा पुरूष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता, उप-विजेता एवं निर्णायकों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह, प्रशिक्षक कृष्ण कुमार कार्यालय सहायक सुजीत वि·ाकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


