जौनपुर: तहसील प्रशासन ने चकमार्ग को अवैध कब्जे से कराया मुक्त | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बीस वर्षों से चले आ रहे विवाद का हुआ पटाक्षेप
केराकत जौनपुर। तहसील के ग्राम परसौड़ी में तहसील प्रशासन ने चकमार्ग पर किये गये अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया। मालूम हो कि पिछले बीस वर्षो से चले आ रहे चकमार्ग विवाद का तहसील प्रशासन ने मंगलवार को पटाक्षेप करा दिया। मालूम हो कि आराजी नंबर 150 चकमार्ग का विवाद पिछले बीस वर्षो से चल रहा था। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के निर्देश पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने अपने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर पैमाईश कराकर कुछ दबंगों द्वारा चकमार्ग पर किये गये अवैध कब्जे को बेदखल कराकर चकमार्ग बनवा दिया। उक्त कार्रवाई से ग्रामीणों में हर्ष देखा जा रहा है। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार डोभी हुसैन अहमद, राजस्व निरीक्षक रामसेवक,लेखपाल विवेक दूबे,राजेश श्रीवास्तव, राजेश बाबू, अमरेंद्र सिंह व पुलिस बल आदि व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



