BREAKING

जौनपुर: सिंतबर के अंत तक सेतु पर आवागमन हो जायेगा शुरू:एसपी सिंह | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सिंतबर के अंत तक सेतु पर आवागमन हो जायेगा शुरू:एसपी सिंह  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

एक करोड़ की लागत से पुल की मरम्मत का होगा कार्य

चंदवक जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोमती नदी पर स्थित आठ माह से क्षतिग्रस्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेतु की मरम्मत एक करोड़ रु पये की लागत से की जाएगी। टेंडर की प्रकिया चल रही है। सिंतबर के अंत तक पुल की मरम्मत कर आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा। उक्त जानकारी पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुल का निरीक्षण करने आए एनएचएआई के यूपी ईस्ट के डायरेक्टर एसपी सिंह दी।         श्री सिंह ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। इस दौरान तकनीकी खराबी की जांच तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा की गई। मरम्मत की लागत करीब एक करोड़ रु पये आएंगी। सभी प्रकियाएं पूरी कर मरम्मत कर सिंतबर तक आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा। निरीक्षण की सूचना पर पहुंचे किसानों से वार्ता करते हुए डाइरेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के सोलह किमी सड़क निर्माण में मुआवजा के विवाद को भी सुलझाने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता चल रहीं हैं। जल्द ही किसानों संग बैठक कर समस्या के समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। मामला न्यायालय में लंबित है। किसान,जिला प्रशासन व एनएचएआई मिलकर बीच का रास्ता निकाल कर सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी,पूर्व प्रमुख केडी सिंह, डॉ. नरसिंह बहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह, बबलू सिंह,समाजसेवी अजीत सिंह, आशू चौबे, प्रदीप मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें