BREAKING

जौनपुर: कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं:इमरान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं:इमरान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

एआईएमआईएम पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई मासिक बैठक

जौनपुर। एआईएमआईएम पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति, जनसमस्या व सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समस्त कार्यकर्ता एक जुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। तेज रफ्तार से सदस्यता अभियान चलाए।तथा अपने-अपने गांव व मोहल्ला की समस्याओं को एकत्रित कर सम्बन्धित अधिकारीगण को ज्ञापन सौंप कर जनसमस्याओं का निस्तारण कराने के लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि समस्त राजनीतिक दल एआईएमआईएम पार्टी को अछूत दल समझती हैं क्योंकि हमारा दल मुस्लिम,दलित,पिछड़ों, आदिवासियों को समान अधिकार की वकालत करता है। सदर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अभयराज भारती ने कहा कि भारी संख्या में दलित समाज असदुद्दीन ओवैसी से प्रभावित है और तेजी के साथ जुड़ रहा है। जिला संयुक्त सचिव अमलेश राजभर ने कहा एआईएमआईएम सर्व समाज की पार्टी है परन्तु कुछ दल हमारी पार्टी को धर्म विशेष की पार्टी बताते हैं जो कि पूर्ण रूप से निराधार है। जिला संयुक्त सचिव कामरान अहमद ने कहा कि नगर धूल-गर्दो का शहर बन चुका है। अमृत योजना का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। जहां सीवर लाइन पड़ चुकी है वहां सड़कों का निमार्ण नहीं हो रहा। शहर के मोहल्लों की इंटरलाकिंग सड़के खराब हो चुकी हैं। इस अवसर पर शाहनेयाज अहमद, शहजादे अंसारी, मोहम्मद अकरम, डॉ.मकसूद, कलीम हाशमी, मुस्ताक हाशमी, पंकज कुमार, अशाहब सिद्दीकी, तारिक, मुन्नू उपस्थित रहे। संचालन मोहम्मद मेराज ने किया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें