जौनपुर: सर्पदंश से छात्रा की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र उडली गांव की एक 18 वर्षीय छात्रा की सर्प दंश के चलते मौत हो गई। मृतक छात्रा मेहरमा इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती थी। मौत की खबर लगते ही शुक्रवार को सहकारी इंटर कॉलेज मेहरावां में शोक सभा आयोजन कर अवकाश घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरु वार की रात में जहरीला सर्प काटने से लक्ष्मी नमक छात्रा की मौत हो गई। उडली गांव निवासी लक्ष्मी 18 वर्ष मेहरावां इंटर कॉलेज में बारही की छात्रा थी। गुरु वार की रात में धीरे-धीरे वर्षा हो रही थी।उसी समय लक्ष्मी घर में कुछ सामान लेने के लिए कमरें में गयी तभी जहरीला सांप ने उसे डंस लिया। छात्रा ने परिवारीजनो को बताया मौसम खराब के बाद भी स्थानीय चिकत्सक व झाड़ फूंक कराया लेकिन कुछ देर बाद ही लक्ष्मी की मौत हो गई। कालेज के प्रधानाचार्य शिवशंकर कुमार यादव ने छात्रा की मौत की खबर पाकर स्कूल में एक शोक सभा आयोजित कर दु:ख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के घर जाकर शोक-संवेदना व्यक्त किया साथ ही विद्यालय मे एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


