जौनपुर: एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, दिये निर्देश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय,बैरक, हवालात, मालखाना का निरीक्षण किया और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं उचित साफ-सफाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किये। निरीक्षण के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष युजवेन्द्र कुमार सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिये। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिये। उन्होंने पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय बनाने की बात कही। एसपी के जाने के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान थानाध्यक्ष युजवेन्द्र कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज मुन्नीलाल कन्नौजिया, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश प्रजापति, उपनिरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय सहित थाने के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


