BREAKING

जौनपुर: छात्राओं ने एक दूसरे को राखी बांध कर मनाया रक्षाबंधन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: छात्राओं ने एक दूसरे को राखी बांध कर मनाया रक्षाबंधन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सामूहिक रूप से हुनमान चालीसा का हुआ पाठ

थानागद्दी जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र की जनता इंटर कॉलेज रतनुपुर के परिसर में रक्षाबंधन पर्व से तीन दिन पहले अनोखे तरह से रक्षाबंधन का त्यौहार सामूहिक महोत्सव के रूप में मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से विद्यालय की छात्राओं को राखी बांधकर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।


शनिवार को कॉलेज प्रबंधन व कॉलेज की प्रधानाचार्य रजनी द्विवेदी द्वारा सामूहिक रूप से रक्षाबंधन पर्व को महोत्सव की तरह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरु आत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद हुई। सैकड़ो छात्राओं ने एक दूसरे को राखी बांध कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम नेहा मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्जन करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व किसी लिंग विशेष का त्यौहार नहीं है, यह त्यौहार आपसी भाईचारे प्रेम और एक दूसरे की सुरक्षा के लिए आश्वस्त करने का त्यौहार है।




राखी भाई को बांधी जाय या बहन को बांधी जाए इसका उद्देश्य होता है कि हमें दूसरे के लिए समर्पित और सुरक्षा के लिए खड़े रहे। संचालन राजेश सिंह और अध्यक्षता मुरली पाल ने किया। इस दैरान जयशंकर सिंह, संतोष सिंह, इंदु सिंह, प्रेमचंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें