BREAKING

जौनपुर: कर्बला के शहीदों की याद में निकला अमारी का जुलूस | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कर्बला के शहीदों की याद में निकला अमारी का जुलूस  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

करंजाखुर्द गांव में जुटे अजादार, पढ़े नौहे किया मातम

करंजाकला जौनपुर। क्षेत्र के करंजा खुर्द गांव में शनिवार को जुलूसे अमारी अलम व जुलजनाह निकालकर लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद कर अपना पुर्सा दिया। इससे पूर्व मजलिस की शुरूआत हुई जिसमें पेशख्वानी सोज़ख्वानी शबाब हैदर और उनके हमनवा ने की। मजलिस को ग़ालिब अब्बास इलाहाबाद ने किया जिसमें उन्होंने हज़रत इमाम हुसैन अ.स. के किरदार पर रौशनी डालते हुए कहा कि इंसानियत की एक अज़ीम शख्सियत को क़र्बला के मैदान में उनके 71 साथियो के साथ प्यासा शहीद कर दिया गया जिसमें उनका सबसे छोटा बेटा 6 माह का अली असगर भी शामिल था। जुलुस में मक़ामी अंजुमन शमशीरें हैदरी सादात, आज़ा ए हुसैन दक्खिनपट्टी, पैगाम ए हुसैन तिघरा, अंजुमन आज़ादारिय कदीम बारा दुआरिया जौनपुर,मकसदे हुसैन सद्दिरु द्दिन्नपुर रन्नो ने नौहा पढ़ा। जुलुस में कई तकरीर हुई जिसमें मौलाना शौकत अली रिज़वी,निसार हुसैन खान,मनाजि़रु ल हसनैन,मौलाना हसन अकबर खान ने किया। इस मौके पर वसी हैदर, सुल्तान हैदर, सिबते अब्बास,जफ़र नक़वी,जौहर हैदर रेहान हैदर,ज़ीशान,अली मंज़र, शानू,नवाज़, फैज़ी हैदर,शिराज़ हैदर, शकील,इमरान,आजम ज़ैदी आदि मौजूद रहे। बानिये जुलुस शमशीर ए हैदरी सादात ने आए हुए जायरीनों का शुक्रिया अदा किया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें