जौनपुर: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलीगंज सकरी पुलिया के समीप बीते शुक्रवार की देररात्रि राष्ट्रीय राज्यमार्ग से घर जाते समय अज्ञात वाहन के धक्के से पल्सर सवार अधेड़ की मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ निवासी राजेश यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरा बड़ा भाई कृष्णा यादव 50 वर्ष जौनपुर से वापस बाइक से घर आ रहे थे। घटनास्थल के समीप अज्ञात वाहन नर जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर पहुँचे परिजन घायल अवस्था मे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिवारजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


