वाराणसी: वरुणा में नहाते समय डूबी महिला की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। फुलवरिया के कोइलहवा पुल के नीचे पहलू का पूरा के छोटेलाल कन्नौजिया की पत्नी रामदुलारी (50 वर्ष) शनिवार दोपहर नहाने गई थी। दोपहर बाद घर नहीं लौटी तो परिजन ढूंढने लगे। शाम पांच बजे उनका शव वरुणा में उतराया मिला। सूचना पर परिजन और कैंट पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का चप्पल और कपड़े नदी किनारे मिला था।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Varanasi

