वाराणसी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन | #NayaSaveraNetwork
वाराणसी। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सबसे पहले उन्होंने दुर्गाकुंड में धर्मसंघ स्थित करपात्री आश्रम में ईष्ट देवों का पूजन किया। आश्रम के पीठाधीश्वर शंकर बाबा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उनकी धर्मपत्नी रीना राय, छोटे भाई सत्यप्रकाश राय, बेटी श्रद्धा राय, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे को अंगवस्त्रम व रुद्राक्ष की माला प्रदान की। इसके बाद अजय राय ने भदैनी स्थित नवदुर्गा का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। यहां के बाद उन्होंने लोहटिया स्थित बड़ा गणेश से आशीर्वाद लिया।
वह बाबा काशी विश्वनाथ की सप्तऋषि आरती में शामिल हुए, प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। प्राचीन अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन कर महंत शंकर पुरी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा कालभैरव मंदिर में पूजन किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, रंजीत तिवारी, रोहित दूबे, तरंग सेठ, अनुभव राय, अमित पाठक, डॉ नृपेंद्र नारायण सिंह आदि रहे।


