लखनऊ: रेलवे का लोहा चोरी करने वाले नौ गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। बीकेटी पुलिस ने रेलवे विभाग के टॉवर में लगने वाले लोहे के एंगल चोरी करने के नौ आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से 43 लोहे एंगल व ट्रैक्टर- टॉली बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक नगुवामऊ पुल के पास से शाजहांपुर सिण्डौली निवासी मो. रबी, मुख्तार, तस्लीम, शान मोहम्मद, तौसीफ अली, फरमान अंसारी, रोहित शर्मा, ताज मोहम्मद, मो. सुहान को गिरफ्तार किया गया।
आरोपितों ने बताया कि गुरुवार रात को यह एंगल भैंसामऊ रेलवे लाइन टावर से चोरी किए थे। वहीं गोमतीनगर पुलिस ने त्रियाक्षा इण्टरप्राइजेज कार्यालय से एयरटेल का फाइबर चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान गोमतीनगर उजरियांव के आतिफ अफसार, मो. अमान व मौलवीगंज निवासी मो. युसुफ को गिरफ्तार कर लिया है।

