वाराणसी: उदित नारायण ने किया बाबा का दर्शन-पूजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। फिल्मी दुनिया के नामचीन पार्श्वगायक उदित नारायण ने रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर से निकलते समय पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। मैं इसके पहले भी काशी विश्वनाथ मंदिर आ चुका हूं मगर तब और अब में जमीन आसमान का अंतर हो चुका है। तब यहां गलियों की भूल भुलैया थी और अब एक भव्य परिसर है। उदित नारायण काशी में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Varanasi



