BREAKING

वाराणसी: पद्मश्री प्रो. रामहर्ष सिंह का निधन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक पद्मश्री प्रो. रामहर्ष सिंह नहीं रहे। 81 वर्ष की अवस्था में रविवार दोपहर उन्होंने बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में अंतिम सांस ली। हृदय रोग से पीड़ित प्रो. सिंह का विगत कई दिनों से इलाज चल रहा था। दोपहर 12.30 बजे आए कार्डिएक अरेस्ट के चलते उनकी सांस थम गई।

प्रो. रामहर्ष सिंह अपने पीछे दो पुत्र तथा एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 12 बजे लंका के गंगाबाग स्थित उनके निवास स्थान से हरिश्चंद्र घाट प्रस्थान करेगी। प्रो. रामहर्ष सिंह बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के काय चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष थे। वह सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय राजस्थान के संस्थापक कुलपति भी रहे। 

उन्हें भारतीय चिकित्सा जगत में आधुनिक आयुर्वेद का भीष्म पितामह कहा जाता था। उनके 200 से अधिक शोध पत्र तथा 20 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। उनके निर्देशन में 40 से अधिक छात्रों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें वर्ष 2016 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें