BREAKING

जौनपुर: घायल पीड़ित की गौ सेवा रक्षा मदद के लिए आगे आये नवयुवक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बिपिन सैनी

जौनपुर। शीतला चौकियां नवीन सब्जी मण्डी में बीते दो दिन पहले एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण एक गाय घायल हो गई। जिससे उसकी पूंछ कट गई व दाहिने पैर की हड्डी में में गम्भीर चोट लगने के कारण जमीन पर गिर पडी।वही मण्डी परिषद छेत्र में हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन पीड़ा से कराह रहे गाय से लोग अंजान बने रहे। घायल पीड़ित असहाय गाय की जानकारी मिलते ही नवयुवक कन्हैया लाल यादव, विशाल सोनकर, पत्रकार बिपिन सैनी, पत्रकार जयप्रकाश वर्मा गाय की  रक्षा के लिए मौके पर पहुंचे। सभी ने तत्काल 112 नंबर को सूचना दिया।

नगरपालिका चौकियां छेत्र के सभासद, शशि मौर्या, सुपरवाइजर राकेश कनौजिया को भी अवगत कराया। बाइक से पहुंचीं 112 नंबर पुलिस ने भी मानवता दिखाते हुए तत्काल नगरपालिका को फोन किया। इसी बीच उपस्थित लोगो ने प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर तत्काल इलाज शुरु करवा दिया। उपचार के बाद गाय को थोड़ी राहत मिली। अगले दिन सोमवार की सुबह नगरपालिका के वाहन से समुचित इलाज के लिए लिए गाय को गौशाला भेज दिया। लोगो ने गो सेवा रक्षा कार्यों की सराहना की।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें