BREAKING

बीजेपी नेता ने ही दारा सिंह चौहान पर फिंकवाई स्‍याही | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले ने किया सरेंडर

मऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्‍याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेंकने वाले युवक ने सरेंडर कर दिया है। उसने यह सरेंडर कोपागंज थाने में किया है। सरेंडर करने वाले युवक ने दावा किया है यह बीजेपी की चाल थी। एक बीजेपी नेता ने उससे स्‍याही फेंकने को कहा था। इस युवक की पहचान अभिमन्‍यु उर्फ मोनू यादव ऊर्फ डायमंड के रूप में हुई है। 

इस युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि मोनू यादव थाने में सरेंडर करने जा रहा है। रास्‍ते में कोई उसका वीडियो बना रहा है। इस दौरान वह कह रहा है, यह भाजपा की चाल है भाजपा नेता ने मुझसे कहा था कि तुम फेंक दो स्याही फेंकने वाले युवक ने कहा कि, बीजेपी नेता प्रिंस यादव ने कहा कि हम लोगों का चुनाव फंस रहा है। तुम फेंक दोगे तो जनता की सहानुभूति हम लोगों को मिलेगी और हम तुम्हें छुड़ा लेंगे। फिलहाल, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रहा है। रविवार को जब बीजेपी प्रत्‍याशी दारा सिंह अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे उस दौरान उन पर किसी ने इंक फेंक दी थी। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद यह वारदात करके आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें