वाराणसी: पीएसी के जवानों को झारखंड के सीएम ने किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। झारखंड में उत्तर प्रदेश पुलिस का नेतृत्व कर रहे भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड समारोह में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सम्मानित किया। वहीं, रविवार को जवानों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार सिंह आईपीएस एवं सेनानायक डॉ राजीव नारायण आईपीएस ने जवानों को प्रशस्ति पत्र दिया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक शिवनारायण, प्लाटून कमांडर महेंद्र सिंह यादव, सहायक सेनानायक अरुण सिंह, शिविरपाल अजय प्रताप सिंह, सूबेदार मेजर गोपाल दुबे आदि थे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Varanasi



