वाराणसी: स्वामी माधवप्रियदास ने बीएचयू को दिया सवा लाख का प्रतिदान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय को सवा लाख रुपये की राशि प्रतिदान के रूप में प्राप्त हुई है। गुजरात के अहमदाबाद स्थित श्रीस्वामिनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम के अध्यक्ष स्वामी माधवप्रियदास शास्त्री ने इस धनराशि का चेक रविवार को कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन को सौंपा। इस धनराशि से संस्कृत विद्या एवं धर्मविज्ञान संकाय के धर्मागम विभाग के पांच छात्रों को इस राशि से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति ने विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने, उनके लिए शिक्षण तथा शिक्षणेतर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने, नई सुविधाओं के विकास आदि के निमितत प्रतिदान पहल आरंभ की है।
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi



