चंबल रिवर फ्रंट एवं सिटी पार्क का उद्घाटन 3-4 सितम्बर को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कोटा। राजस्थान के कोटा में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क का आगामी तीन-चार सितम्बर को प्रस्तावत उद्घाटन की नगर विकास न्यास शुरू की जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों से कोटा में चंबल रिवर, फ्रंट और सिटी पार्क का उद्घाटन प्रस्तावित है और संभावना है कि इन दो दिनों में राज्य की कैबिनेट के लगभग सभी सदस्य कोटा में उपस्थित रहेंगे और उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक भी यहां प्रस्तावित है, लेकिन इसके बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।
नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल के ..ड्रीम प्रोजेक्ट.. विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क के उद्घाटन से पहले यहां की सभी व्यवस्थाओं की कोटा नगर विकास न्यास के अधिकारिक कड़ाई से नजर रख रहे है। इसी संदर्भ में शनिवार को अधिकारियों के दल ने चम्बल पावर फ्रंट के पश्चिमी छोर के जवाहर घाट, गीता घाट, शांति घाट, नंदी घाट, वैदिक घाट समेत शौर्य चौक, प्रशासनिक भवन एवं रिवर फ्रंट पर पर्यटकों के लिए की गई सुविधाओं और यहां स्थापित स्मारकों की साज-सज्जा की तैयारियों को देखा एवं पूर्वी छोर पर भी कोटा बैराज गार्डन सहित सभी घाटों का अवलोकन किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



