वाराणसी: केंद्रीय वित्त मंत्री ने मां अन्नपूर्णा का लिया आशीर्वाद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार सुबह बाबा विश्वनाथ दरबार में दर्शन-पूजन के बाद करीब 9 बजे अन्नपूर्णा माता के मंदिर पहुंचीं। यहां माता के समक्ष शीश नवाया। इसके बाद महंत शंकरपुरी महाराज ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। साथ ही वित्त मंत्री को अंगवस्त्रम, मां अन्नपूर्णा व बाबा विश्वनाथ का लकड़ी का निर्मित मोमेंटो प्रदान किया। मंदिर के पप्पू महाराज ने बताया कि श्रीमती निर्मलारमण का जब भी काशी आगमन होता है। वह मां का दर्शन करने आती हैं। आज मंदिर आने पर उनके माता-पिता भी साथ रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi


