वाराणसी: चोरी के गहने और बर्तन के साथ दो गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। दौलतपुर उसरा में बुजुर्ग दंपति के घर से नगदी, गहने, पूजा के बर्तन चोरी में लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित मुहल्ले के ही अभिषेक प्रजापति, कबाड़ी संदीप जायसवाल हैं।
अभिषेक ने चोरी का सामान 2300 रुपये में बेच दिया था। अभिषेक जुआ खेलता है। चोरी के सामान को बेचने से मिले रुपये भी वह जुए में हार गया था। एडीसीपी वरुणा जोन मनीष शांडिल्य और एसीपी कैंट डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि चोर के पास से चोरी के सभी सामान बरामद किया गया है।
चोरों के पास से एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी पैजनी, एक जोड़ी हाथ का कंगन बच्चे का, तीन सेट बिछिया सफेद धातु (दो जोड़ी तीन पीस का, एक जोडी दो पीस का), कबाड़ी संदीप जायसवाल की दुकान से पीतल के दो परात, पीतल की सूप, पीतल के अन्य पूजा के बर्तन, सिंहासन आदि बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, उप निरीक्षक ओमनरायण शुक्ल, अमित सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र मौर्य, चन्द्रेश कुमार, सिपाही मनीष तिवारी, सिंधु कुमार, सूरज तिवारी रहे। एडीसीपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। बता दें कि दौलतपुर में उर्मिला सिंह के मकान से 24 अगस्त की रात चोरी हुई थी। उर्मिला सिंह, पति मुकुंद सिंह, बेटी और दामाद के साथ रहती हैं।


