वाराणसी: विद्यापीठ में दूसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में स्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। बीएएलएलबी के पहले चरण की काउंसिलिंग भी बुधवार को पूरी हो गई। तय कार्यक्रम के मुताबिक 25 अगस्त तक काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर पहली से कक्षाएं शुरू होनी है।
प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देशन में सभी पांच केंद्रों पर काउंसिलिंग संपन्न कराई जा रही है। विधि विभाग, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य विभाग व विज्ञान विषयों की काउंसलिंग हो चुकी है।
विधि विभाग के विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार की देखरेख में बीएएलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश काउंसलिंग हुई। स्नातक काउंसिलिंग प्रक्रिया के बाद सितंबर में स्नातकोत्तर विषयों की काउंसिलिंग भी शुरू होगी। काउंसिलिंग कार्य में प्रो. रमाकांत सिंह, प्रो. निमिषा गुप्ता, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. रामजतन प्रसाद, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. हंसराज, डॉ पंकज कुमार, डॉ. शशांक चंदेल, डा. नेहा सिंह, डॉ सना अहमद सहित एजेंसी के सदस्य जुड़े हैं।


