BREAKING

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, 8 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पटना. बिहार में आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा इस बार राज्य के 876 केंद्रों पर दो पालियों  में होगी. सुबह 10 बजे से 12 बजे पहली पाली की परीक्षा होगी. वहीं दोपहर साढ़े 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा  आयोजित की जाएगी. इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 8 लाख 15 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. दूर-दराज इलाकों से आने वाले अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने भी लगे हैं.

परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगाई गई है और केंद्रों के आसपास की परिधी में धारा 144 लगाई गई है. परीक्षा केंद्रों पर थ्री लेयर में अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है. उसके बाद बायोमीट्रिक लेकर अभ्यर्थियों की मिलान किया जा रहा है. दो पालियों में होनेवाली परीक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बलों को केंद्रों पर तैनात किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पटना में सबसे अधिक 40 केंद्रों पर होने जा रही है. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगा. वहीं परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर आयोग की कड़ी नजर रहेगी. इसके साथ ही फर्जी प्रश्न पत्र वायरल करनेवालों पर भी प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है. यह पहला ऐसा मौका होगा जब किसी परीक्षा का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार हो गया है.

  • परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों के सामने खोला जाएगा प्रश्न पत्र 

किसी भी प्रकार का कदाचार ना हो इसके लिए कई फैसले लिए गए हैं. बायोमेट्रिक के साथ प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका सील संबधित तरीके में बदलाव किया गया है. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी भी अपने परीक्षा केन्द्र के आस पास पहुंचने लगे हैं. परीक्षा शुरू होने से पहले बीपीएससी ने सभी अभ्यर्थियों को दिशा निर्देश जारी किया है. शिक्षक अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है. जानकारी के अनुसार प्रश्न पत्र सीधे परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों के सामने खोला जाएगा. शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र से लेकर आयोग तक में कंट्रोल रूम बनाया गया है. बता दें, बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर बहाली होनी है.


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें