BREAKING

प्रयागराज: व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया आजादी का उत्सव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस को गर्मजोशी से मनाने में व्यापारियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शहर के कई इलाकों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता दी। सुलेम सराय व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष राणा चावला ने ध्वजारोहण किया। महामंत्री सुहैल अहमद ने चौक में ध्वजारोहण किया। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग, पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्वेताभ पांडेय शामिल रहे। इस दौरान वेद प्रकाश गोयल, मुरारी लाल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, संजीव जैन आदि शामिल रहे।

जिला महिला व्यापार मंडल की ओर से कैंट इलाके में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महामंत्री पल्लवी अरोरा, हिना खान, वंदना त्रिपाठी, रिशु मिश्रा आदि शामिल रहीं। वहीं नखास कोनहा स्थित खलीफा मंडी में भी ध्वजारोहण किया गया। इसमें अरूण केसरवानी, ओम प्रकाश अग्रहरी आदि मौजूद रहे। करेली स्थित व्यापार मंडल की ओर से भी ध्वजारोहण किया गया, इसमें शिवशरण नाथ अग्रवाल, अंशु श्रीवास्तव, अकरम, वारिस अली आदि शामिल हुए।


*पूर्वांचल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*अपना दल (एस) व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें