प्रयागराज: सीएमओ कार्यालय में शक्ति रसोई का शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाओं की ओर से सीएमओ कार्यालय में शक्ति रसोई का शुभारंभ किया गया। दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस रसोई का संचालन करेंगी। जिसमें किफायती रेट पर खाने-पीने की सुविधा होगी।
मुख्य अतिथि डूडा की परियोजना निदेशक वर्तिका सिंह ने बताया कि इस तरह के प्रयासों से महिलाओं के आत्मनिर्भर होने का मार्ग प्रशस्त होगा और उनमें आत्मविश्वास जागृत होगा। संचालिका सोनालिका के मुताबिक रसोई में चाय छह से 10 रुपये, समोसा छह रुपये, ब्रेड पकौड़ा 10 रुपये, मिक्स पकौड़ा 25 रुपये, छोला-भटूरा 40 रुपये, छोला-चावल 30 रुपये, कढ़ी-चावल 30 रुपये, राजमा चावल 30 रुपये, सैंडविच 15 रुपये, रसगुल्ला 15 रुपये और कॉफी 15 रुपये में उपलब्ध होगी।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


