BREAKING

बिहार: महिला सिपाही का वीडियो बनाने की प्राथमिकी, आरोपित सिपाही निलंबित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिला पुलिस में तैनात एक प्रशिक्षु महिला सिपाही का बैरक में स्नान के दौरान वीडियो बनाने के मामले में प्रशिक्षु सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि महिला थाना में मंगलवार शाम प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्वारई तेज कर दी है। उन्होंने कहा है कि सिपाही के ताकझांक करने के मामले की जांच की जा रही है। 

हालांकि, आरोपित प्रशिक्षु सिपाही फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार, महिला सिपाही जिला पुलिस में तैनात है। वह मंगलवार को बाथरूम में स्नान कर रही थी तो उनकी नजर बाथरूम की दीवाल पर रखे मोबाइल पर पड़ी। जिसके बाद वह शोर मचाने लगी।। बाथरूम से निकली तो उसने प्रशिक्षु सिपाही सुधांशु शेखर को भागते देखा। वह बिसैप का प्रशिक्षण ले रहा है। उसने इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियो को दी। स्थानीय महिला थाना में प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि की वह महिला बैरक में कैसे पहुंचा।


*अपना दल (एस) व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उ.प्र. पूर्वी के महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*डी.डी. मेट्रो न्यू दिल्ली के पूर्व संवाददाता, पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें