BREAKING

सहारनपुर: जिला महिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने पर हुआ जमकर हंगामा | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला महिला अस्पताल से बुधवार को एक बच्चा चोरी होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया और पुलिस जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के थाना बेहट क्षेत्र के गांव पाजराना निवासी महफूज ने अपनी पत्नी सहरीन को प्रसव पीड़ा के चलते महिला अस्पताल में 13 अगस्त को भर्ती कराया था। 

महिला ने 14 अगस्त की सुबह एक बच्चे को जन्म दिया। परिवार के लोगों में खुशी का माहौल था। बुधवार 16 अगस्त की सुबह करीब 05 बजे महिला सोई हुई थी। उसके पास उसकी जेठानी शमीम बैठी हुई थी। शमीम वार्ड से बाहर गई। उसके बाद दोबारा वार्ड में आई तो उसकी आंख लग गई। इसी बीच किसी ने आकर बच्चे को चोरी कर लिया। महिला की जब आंख खुली तो बेड पर उसका बच्चा नहीं था। 

उसने अपनी जेठानी को उठाया, जिसके बाद जिला महिला अस्पताल में खलबली मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए हंगामा किया। इसके बाद थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में बच्चा चोरी की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी बच्चे चोरी हुए हैं।


*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उ.प्र. पूर्वी के महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*डी.डी. मेट्रो न्यू दिल्ली के पूर्व संवाददाता, पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*जौनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें