BREAKING

प्रयागराज: जुकाम-बुखार के मरीज बढ़े, अस्पतालों में लगी कतार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन बुधवार को अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। एसआरएन और बेली अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लगी रही। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के अलावा त्वचा और नाक, कान, गला रोग के मरीज अधिक रहे।

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में सामान्य दिनों में 1800 से 2 हजार मरीज विभागों की ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। वहीं बुधवार को मरीजों की संख्या 2830 तक पहुंच गई। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर सुजीत वर्मा के अनुसार सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार व गला रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसी तरह तेज बहादुर सप्रु चिकित्सालय में बुधवार को 2500 मरीजों ने अलग-अलग ओपीडी में इलाज कराया। डॉ. शेखर के अनुसार एक दिन के अवकाश की वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक रही। वायरल फीवर और उल्टी-दस्त से पीड़ितों की संख्या ज्यादा रही।


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*पूर्वांचल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad

*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें