प्रयागराज: मनकामेश्वर मंदिर में घुसा चोर सीसीटीवी में कैद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालु बनकर घुस एक चोर ने रुपए और कीमती सामान गायब कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक नजर आया है। कीडगंज पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच कर रही हैं। मनकामेश्वर मंदिर के सेवक सुशील त्रिपाठी ने अज्ञात चोर के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि 16 अगस्त को एक संदिग्ध युवक मंदिर परिसर में बने उनके कक्ष में घुसा और मोबाइल, सोने की चेन और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गया। पास में ही मंदिर के पुजारी श्री श्रीधरानंद जी महाराज के कक्ष में भी जाने की कोशिश की थी। फुटेज की मदद से पुलिस जांच कर रही है
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
uttar pradesh


