प्रयागराज: लीडर रोड की थोक दवा की दुकानों पर छापा, लिए नमूने | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को लीडर रोड के दो थोक दवा विक्रेताओं के यहां छापामार कर नमूने संग्रहित किए। विभाग को सूचना मिली थी कि इन दुकानों पर बड़ी कंपनियों के स्टीकर पर लोकल ब्रांड की दवाएं बेची जा रही हैं। टीम जब जांच को पहुंची तो ऐसा कुछ नहीं मिला। संदेह के आधार पर कुछ दवाओं के नमूने संग्रहित कर लैब में भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ममता चौधरी के नेतृत्व में टीम लीडर रोड पहुंची। यहां पर अनुपम फार्मा और पवन फार्मा के स्टॉक को चेक किया गया। शिकायत के अनुरूप यहां स्टॉक नहीं मिला। यहां से सात दवाओं के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार तिवारी, सुनील द्विवेदी, औषधि निरीक्षक संतोष कुमार पटेल, राहुल सिंह, डीपी मौर्या शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ममता चौधरी ने बताया कि शिकायत मिली थी कि ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर लोकल ब्रांड दवा बेची जा रही है। हालांकि ऐसा नहीं मिला।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


