BREAKING

एक्सप्रेसवे पर लैंड करते वक्त चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कुआलालंपुर। मलेशिया से एक बुरी खबर सामने आई है। देश के कुआलालंपुर के उत्तर में एक एक्सप्रेसवे पर एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूत्राें से ​िमली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।

  • कब क्रैश हुआ विमान?

रिपोर्ट में बताया गया कि विमान एक एक्सप्रेसवे पर लैंड कर रहा था, उसी दौरान विमान क्रैश हो गया। सीएनएन ने मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बयान का हवाला देते हुए बताया ​िक छह यात्रियों और दो उड़ान चालक दल को लेकर विमान लंगकावी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ और सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। विमान का सुबांग एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से पहला संपर्क दोपहर 2.47 (स्थानीय समयानुसार) बजे हुआ। जिसकी दोपहर 2:48 बजे लैंडिंग की मंजूरी दी गई।

  • कार और एक मोटरसाइकिल से टकराया विमान

इसमें आगे कहा गया कि नियंत्रण टावर ने दोपहर 2:51 बजे दुर्घटनास्थल से धुआं निकलते देखा गया। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेलांगोर पुलिस प्रमुख हुसैन उमर खान ने कहा कि विमान एक कार और मोटरसाइकिल से टकरा गया। 

हुसैन उमर खान ने कहा, फोरेंसिक कर्मी अवशेषों को इकट्ठा करने की प्रक्रिया में हैं और उन्हें पोस्टमॉर्टम जांच और पहचान प्रक्रिया के लिए क्लैंग के तेंगकू अम्पुआन रहीमा अस्पताल में लाएंगे। हुसैन उम खान ने आगे कहा कि परिवहन मंत्रालय इस घटना की जांच करेगा। दुर्घटनास्थल के वीडियो और छवियों में राजमार्ग का एक जला हुआ हिस्सा हवा में धुएं से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है।


*समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



*अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना की प्रधानाध्यापक रागिनी गुप्ता की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें