प्रयागराज: छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। केंद्रीय विद्यालय ट्रिपलआईटी झलवा की छात्राओं ने मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल झलवा में सभी जवानों को खुद की बनाई राखी बांधकर रक्षाबंधन का उत्सव धूमधाम से मनाया। स्कूल के प्रधानाचार्य बृज नन्दन पांडेय ने बताया सीआरपीएफ के जवान देश में सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने का काम करते हैं। देशवासियों का भी कर्तव्य है कि उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करें। शिक्षिका अर्चना जायसवाल, सुनील पांडे, अर्पित जायसवाल, शैलेंद्र धाकड़, बृजभान एवं पूजा गोयल ने छात्र-छात्राओं को राखी बनाना सिखाया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh



