प्रयागराज: डॉ. शिखा दरबारी बनीं मुख्य आयकर आयुक्त | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। डॉ. शिखा दरबारी को प्रयागराज का मुख्य आयकर आयुक्त बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व इस पद का अतिरिक्त कार्यभार बरेली के आयकर आयुक्त जयंत डिड्डी के पास था। नवनियुक्त मुख्य आयकर अधिकारी का सम्मान करने के साथ ही कर्मचारियों की ओर से आयकर भवन में समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान आयकर बार एसोसिएशन और चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh


