प्रयागराज: त्रिवेणी के जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। विश्व कल्याण की कामना लेकर किन्नर अखाड़े की प्रदेश प्रभारी व महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि ने त्रिवेणी के जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रीविश्वनाथ ज्योति ब्राह्मण समिति वाराणसी की ओर से जुलूस भी निकाला गया। बड़ी संख्या में अखाड़े के सदस्य शामिल हुए। सावन में जलाभिषेक करने वालों में राम आसरे पांडेय, संजय पांडेय, विजय पांडेय, किन्नर अखाड़े की श्रीमहंत संजनानंद गिरि, नैना, शोभा, मनीषा, आशा, सविता, शिवानी आदि शामिल रहे। स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने बताया कि त्रिवेणी के पवित्र जल से काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक व पूजन किया गया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh


