प्रयागराज: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आई केंद्रीय टीम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। शहर की सफाई का सर्वे करने के लिए केंद्र सरकार की टीम प्रयागराज आ गई है। केंद्रीय टीम सोमवार को प्रयागराज आई। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को तीन सदस्यीय टीम ने सबसे पहले नई छावनी क्षेत्र के सदर बाजार वार्ड का सर्वे किया। टीम सबसे पहले छावनी परिषद के कार्यालय गई। कार्यालय से आंकड़े लेने के बाद टीम सर्वे के लिए चल पड़ी। टीम ने सैन्य क्षेत्र के मोहल्ले की सफाई देखी, लोगों से स्वच्छता पर सवाल पूछा। केंद्रीय टीम का बुधवार को नगर निगम के क्षेत्र में इंतजार होने लगा।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार केंद्रीय टीम ने संगम किनारे दारागंज और अल्लापुर क्षेत्र का सर्वे किया। दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि केंद्रीय टीम के शहर आगमन की कोई सूचना नहीं है। टीम अगले 10 दिन तक शहर की सफाई देखेगी। बताया जा रहा है कि इस बार केंद्रीय टीम सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर गंभीर है। इसीलिए नगर निगम देर रात तक शौचालयों की साफ-सफाई में लगा रहा। सर्वेक्षण को देखते हुए शहर के कई बंद शौचालय भी खोल दिए गए हैं।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |