मुंबई: मनपा जी-दक्षिण विभाग में मेरी माटी-मेरा देश पंच प्रण शपथ के साथ संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका जी-दक्षिण विभाग सहायक आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया तत्पश्चात सभी ने पंचसपथ ग्रहण किया।
उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ शाहिद नौजवानों को याद करते हुए दीप प्रज्वलित कर देश की सुरक्षा, एकता, अखंडता बनाए रखने हेतु सपथ लिया तथा अपनी मिट्टी को कलश में अर्पित करते हुए नमन किया।
स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र मोहिते एवं कीटक नियंत्रण अधिकारी प्रशांत कांबले, सहायता आरोग्य अधिकारी प्रियंका, संनिरीक्षण निरीक्षक सुनील मोरे, देशमुख, दयाराम यादव, रघुनाथ दुधम, संनिरीक्षण अन्वेषक विनय शर्मा, मलेरिया समन्वयक मनीष बनकर के साथ सभी विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |