लखनऊ: वकीलों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। बार एसोसिएशन सहित तमाम अधिवक्ता संगठनों ने भिन्न-भिन्न माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर हापुड़ एवं गाजियाबाद की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पांडे एवं महामंत्री कुलदीप नारायण मिश्र की अगुवाई में एक प्रत्यावेदन जिला मजिस्ट्रेट सूर्यपाल गंगवार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
इसमें 48 घंटे के अंदर जिलाधिकारी हापुड़, पुलिस अधीक्षक हापुड़ व क्षेत्राधिकारी हापुड़ का स्थानांतरण किए जाने के साथ-साथ दोषी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
प्रस्ताव के माध्यम से घायल अधिवक्तों का इलाज कराए जाने वह उन्हें मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा सेंट्रल बार एसोसिएशन, एक्टिव एडवोकेट फाउंडेशन, अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ, राजस्व बार एसोसिएशन, तहसील बार एसोसिएशन के अलावा समस्त अधिवक्ता संगठनों ने रोष प्रकट करके धरना प्रदर्शन किया।


