वाराणसी: सौहार्द से मनाएं त्योहार : डीसीपी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बुधवार को आदमपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक की। इसमें एसीपी कोतवाली अमित पांडेय, इम्तियाज अहमद अंसारी, राजू भारती, छोटे लाल जायसवाल, मो. यासीन, पार्षद रोहित जायसवाल, शामिल रिजवी, जमाल अंसारी आदि मौजूद थे। डीसीपी ने अपील की कि चेहल्लुम और जन्माष्टमी सौहार्द से मनाएं।
जुलूस पारम्परिक रूट से ही निकाले जाएं। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि जुलूस के रास्ते का निरीक्षण कर समस्याएं जान लें। बिजली, सीवर आदि की समस्याओं से संबंधित विभाग को अवगत कराएं। संयोजकों से अपील की कि जुलूस में शामिल व्यक्तियों / वॉलंटियर का पहचान पत्र बना लें। सभी से अफवाहों से बचने को कहा। लाउड स्पीकर का प्रयोग तेज ध्वनि में नहीं करने को कहा।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi

