लखनऊ में डेंगू के सात और मरीज मिले | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। शहर में बुधवार को अलग-अलग इलाकों में डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। इनमें चंदरनगर में दो, इंदिरानगर में तीन, अलीगंज और एनके रोड क्षेत्र में एक-एक रोगी मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 475 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया। इसमें से पांच घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया।
नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों ने विभिन्न स्थलों व भवनों का निरीक्षण कर लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव किया। लोगों को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढक कर रखने आदि के प्रति जागरूक किया।
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि डेंगू की जांच का दायरा बढ़ाया गया है। सीएचसी और अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बुखार पीड़ित लोगों की डेंगू की जांच करें। पॉजिटिव आने पर इलाज मुहैया कराएं। जिन इलाकों में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, वहां टीमें जाकर लोगों की जाचें कर दवाएं वितरित कर रही हैं।


