BREAKING

बरेली: पत्रकारों का भी आजादी आंदोलन में बड़ा योगदान रहा: डॉ. पवन| #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

निर्भय सक्सेना

बरेली। यूपी जर्नलिस्ट एसोसिशन, उपजा प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को उपजा अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना ने ध्वजारोहण कर सभी को देश की आजादी को बचाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब नेट नही था तब भी क्रांतिकारी दूर दराज तक अपना संदेश भेजते थे। पत्रकारों का भी आजादी आंदोलन में बड़ा योगदान रहा।

उपजा प्रेस क्लब में अपने संबोधन में निर्भय सक्सेना ने पत्रकार एकता की बात कही। जनार्दन आचार्य ने कहा की पत्रकार जनता की समस्या उजागर करें। लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल ने कहा की आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारियों की महत्ती भूमिका रही। कृष्ण गोपाल राज ने कहा की जब नेट नही था तब भी क्रांतिकारी समाचार पत्र निकाल कर अपनी बात जन जन तक पहुंचाते थे।

 मुख्य अतिथि अध्यापक एवम कवि रमेश गोतम ने कहा की देश को मिली आजादी को बचाए रखाने की सभी की जिम्मेदारी है। आशीष जौहरी ने भी विचार रखे। मंच पर जनार्दन आचार्य (पूर्व आकाशवाणी पत्रकार), निर्भय सक्सेना (स्वतंत्र पत्रकार), डॉ पवन सक्सेना (अध्यक्ष उपजा प्रेस क्लब), कृष्ण राज यादव (आज तक), वीरेंद्र अटल (लोकतंत्र सेनानी, पत्रकार), अध्यापक एवं कवि रमेश गौतम रहे।  सचिन श्याम भारतीय ने संचालन किया।

कार्यक्रम में पुत्तन सक्सेना, विकास सक्सेना, अरविंद जी, संजीव कुमार शर्मा गंभीर, विजय सिंह, देव सिंह, गुडवीन मसीह, नरेश कुमार, राजेश सक्सेना, मुकेश तिवारी, संजय कुमार, ललित कुमार, अशोक शर्मा लोटा जी, विवेक मिश्रा, अजय मिश्रा, शुभम सिंह,शंकर लाल, अनुज सक्सेना, आरके जोशी, किशोर कुमार आदि को पटका पहनाकर मंच से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, अखिलेश सक्सेना, विजय बबल, ताहिर बेग, नदीम, शंकर लाल, श्रीमती वैशाली जौहरी, आदि उपस्थित रहे।


*कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर जौनपुर की प्रधानाध्यापक अर्चना रानी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें