बवाना की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 दमकलकर्मी घायल | #NayaSaveraNetwork
नई दिल्ली. नरेला के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली है. सेक्टर-5 स्थित फैक्ट्री में आग बुधवार रात को लगी थी. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां रवाना हो गईं. आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है. मौके पर अभी भी दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है.
6 फायरकर्मियों पर गिरा गेट, हुए घायल
आग पर काबू पाने के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन के दौरान 6 फायरकर्मी घायल हो गए हैं. जानकारी मिली है कि इन एक बड़ा गेट गिर गया. सभी घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल दमकलकर्मियों की पहचान अजीत, जय वीर, धर्मवीर, नरेंद्र विकास आदि के रूप में हुई है. बताया जाता है कि तीन मंजिला फैक्ट्री में कॉस्मेटिक्स बनाए जाते थे जिसके मालिक का नाम जतिन कुमार है. अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है. खबर लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण पाने के लिए फायरकर्मी, सिविल डिफेंस, स्थानीय प्रशासन और दिल्ली पुलिस के जवान जुटे हैं.
इस माह के दूसरे सप्ताह में गांधी नगर मार्केट में भी लगी थी आग
बताते चलें कि अगस्त माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर मार्केट की एक प्लाईबोर्ड की दुकान में भी भीषण आग लग गई थी. बताया जाता है कि प्लाईबोर्ड की दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड जुटी थीं. प्लाईबोर्ड की दुकान में आग लगने की सूचना 9 अगस्त को सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर मिली थी.
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



