BREAKING

जरीन खान को हुआ डेंगू, अस्पताल में एडमिट हुई एक्ट्रेस | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जरीन खान ने अस्पताल में एडमिट होने की न्यूज खुद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के साथ शेयर की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को डेंगू हो गया है और उनके पूरे शरीर में तेज दर्द हो रहा है। एक्ट्रेस ने पहले एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी, जिसमें एक्ट्रेस ने बिना चेहरा दिखाए अपने हाथों पर ड्रिप लगाई हुई फोटो शेयर की थी। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को डिलीट कर दूसरी फोटो शेयर की। जिसमें उनके जूस का ग्लास दिखाई दे रहा है। इस फोटो को शेयर कर जरीन ने कैप्शन पर लिखा, ‘रिकवरी मोड’।

जरीन खान ने लंबे समय तक इंडस्ट्री से गायब है और उनकी कोई फिल्म हाल के दिनों में रिलीज नहीं हुई। इस बारे में जरीन का कहना था कि, ‘वह बीते एक साल से अपनी बीमार मां की सेहत पर फोकस कर रही हैं, यही कारण है कि वह कुछ समय के लिए फिल्मों से दूर थीं, लेकिन अब उनकी मां की सेहत ठीक है, तो ऐसे में वह अपने काम पर वापस ध्यान दे सकती हैं।’


*माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें