बरेली: वसीम बरेलवी ने किया युद्ध पर गए सिपाहियों को सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
निर्भय सक्सेना
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में युद्ध पर गए सिपाहियों के सम्मान और देशभक्ति के गीतों के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युद्ध पर गए फौजियों और उनके परिजनों को मशहूर शायर प्रो. वसीम बरेलवी, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव सत्येंद्र कुमार ने सम्मानित किया। नायक भवन चंद्र तिवारी जो युद्ध में शहीद हो गए थे उनकी पत्नी उमा तिवारी, कर्नल एमसी चंद्रा, सूबेदार बलवंत सिंह अहलावत, जी.एस. मेहरा, जसवंत सिंह भाकुनी, कविता अरोरा, आशा शुक्ला को हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
देशभक्ति के गीत संगीत का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें प्रो. वसीम बरेलवी ने गीत और ग़ज़लें प्रस्तुत कीं।इनके अतिरिक्त गीतिका, शुभी, सुधीर मोहन, शोभा, निधि मिश्रा, मुकेश सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, अरुणा सिन्हा, अनूप जायसवाल, मीरा मोहन, प्रीति सक्सेना, विजय चौहान, शकुन सक्सेना, राजेश सक्सेना, इं. ए. एल. गुप्ता, के. बी. अग्रवाल, डा. अतुल वर्मा, प्रणव गौतम सहित कई लोगों ने बड़े ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक से एक सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करके उदघाटन अतिथियों द्वारा किया गया। मधु वर्मा ने सरस्वती वंदना की। वंदेमातरम अंजलि सक्सेना, शोभा और शकुन सक्सेना ने किया। इन्द्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना अनिल सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, प्रदीप माधवार, डी. डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 20 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



