जौनपुर: एसडीओ के सदबुद्घि के लिए व्यापारीओं ने किया यज्ञ, एसडीओ के निलंबन पर अड़े व्यापारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • आठवें दिन भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर पूर्ण रूप से बन्द रहा त्रिलोचन बाजार



जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में भवनाथपुर इंटर कालेज के सामने लगा 100 केवीए  का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला हुआ है। जिसे विभाग आज भी बदल नहीं पाया। आक्रोशित व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के अनुराग वर्मा के नेतृत्व में त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रांगण में जलालपुर एसडीओ राहुल कुमार के सदबुद्घि के लिए सैकड़ो व्यापारियों के साथ विधि विधान से यज्ञ किया। सदबुद्घी यज्ञ से पहले व्यापारियों ने पुरे त्रिलोचन बाजार में रैली निकाली और भ्रष्ट एसडीओ मुर्दाबाद के नारे लगाऐ। 

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर जलने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जबकि अनुराग वर्मा के नेतृत्व में बुद्घवार को दर्जनों व्यापारियों के साथ विद्युत उप केन्द्र जलालपुर पर धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रदर्शन की सूचना टेलीफोन से एसडीओ को दी। एसडीओ ने उल्टा कार्रवाई करने की बात कह दी।

जिससे व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं सहित बाजार वासी आक्रोशित हो गए और गुरूवार को सम्पूर्ण त्रिलोचन महादेव बाजार को बन्द कर एसडीओ के निलंबन पर अड़ गए। एसडीओ के निलंबन तक सभी व्यापारी अपनी-अपनी प्रतिष्ठान को बन्द रखने का आह्वान किया। बाजार बन्द होने से लोग चाय-पान के लिए भटकते रहे। त्रिलोचन महादेव स्थित यादव धर्मशाला में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एक बैठक कर आह्वान किया अगर आज ट्रांसफार्मर नही लगा तो व्यापारी जलालपुर उप केन्द्र पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसका जिम्मेदार एसडीओ राहुल कुमार होगें। खबर लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर नही लगा है।

इस अवसर पर चन्दन जायसवाल, सचिन सेठ, धीरज गिरि, उमेश साहू, दीपक अग्रहरी, संजय जायसवाल, अनंत रस्तोगी, पंचम मोदनवाल, बीरू अग्ररी, बंटी अग्रहरी, कुन्दन जायसवाल, प्रेम प्रजापति, सरोज मोदनवाल, राजा गिरि, सन्नी अग्रहरी, भीम गुप्ता, आनंद अग्रहरी, पप्पू यादव सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।


नया सबेरा डॉट कॉम की 7वीं वर्षगांठ पर किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork
AD


*अपना दल (एस) व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उ.प्र. पूर्वी के महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें