हैदराबाद: ओएनईएसटीओपीडीने के वर्षगांठ पर हुआ पुरस्कार वितरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
संतोष सिंह
हैदराबाद। संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित आईटी स्टाफिंग कंपनी ओएनईएसटीओपीडीने ए एस राव नगर कार्यालय में अपनी भारतीय शाखा की छठवीं वर्षगांठ मनाई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसेना पार्टी के मुख्य कोषाध्यक्ष एवी रत्नम रहे। वे पेशे से सीए है और कोनिडेला पवन कल्याण के निजी लेखा परीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कार्यालय स्थल का दौरा किया और ओएनईएसटीओपीडी के अर्ध-वार्षिक पुरस्कारों की प्रस्तुति में भाग लिया उन्होंने अपनी कैरियर यात्रा साझा की और कर्मचारियों को प्रेरित किया।
इसके उन्होंने कर्मचारियों को कुछ अच्छी और अनूठी तकनीकें अपनाने की सलाह दी, जो उन्हें अपने कैरियर में अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करेगी। कंपनी की स्थापना के बाद अपना जबरदस्ती योगदान देने वाले ऋत्विक और विवेक को "प्रमुख योगदानकर्ता" पुरस्कार प्राप्त हुआ और असाधारण जयंत को "चीफ क्लोजर" पुरस्कार भी मिला, जहां कुछ अन्य कर्मचारियों, अश्वन, अर्चना, संकीर्थ, वरुण और विवेक ने अन्य प्रतिस्पर्धी पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठन संचालन प्रमुख भारत अश्निरुद्ध रेड्डी कोलन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |