BREAKING

​​कविता: चंद्रयान 3 | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

चंद्रयान 3

नया द्वार खोलेगा चंद्रयान देखो,

बनेगा भारत की पहचान देखो।

मुट्ठी में मेरे रहेगा अब चंदा,

बढ़ेगा जगत में मेरा सम्मान देखो।


कठिन दौर से मेरे गुजरे वैज्ञानिक,

उनके भी चेहरों पे मुस्कान देखो।

ख्वाहिशें हमारी सदा से हैं जिन्दा,

उनके अंदर का अभिमान देखो।


स्वागत करो रोली,तंदुल, श्रीफल से,

धन्य होनेवालों की वो शान देखो।

तकदीर तो संवरेगी पूरे जहां की,

भारतमाता की आन देखो।


लहरेगा शान से चांद पे तिरंगा,

सोने की चिड़िया का जहान देखो।

कितना बड़ा बोझ उठाए वैज्ञानिक,

उनकी दुनिया का यशगान देखो।


माटी इस देश की गमकती जहां में,

वसुधैवकुटुंबकम् का अनुसंधान देखो।

त्याग, तप हमारी बुनियाद के पत्थर,

अटूट लगन का संधान देखो।

रामकेश एम. यादव, मुंबई

(रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें