BREAKING

सीएम योगी ने 18 सफाई वाहनों को दिखाई हरी झंडी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • अब नहीं उड़ेगी सड़कों पर धूल: मुख्यमंत्री 

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानगर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सोमवार शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर से नगर निगम के 18 सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सफाई वाहनों में दो मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन, 15 ट्रैक्टर.ट्राली व एक मैजिक शामिल हैं। इन सभी वाहनों के क्रय पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गोरखपुर नगर निगम का सफाई बेड़ा मजबूत होने पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रशासन को शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा की कि शहर स्वच्छता के नए मानक स्थापित करेगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम,एनसीएपी. में गोरखपुर शहर को भी सम्मिलित किया गया है। इसके तहत सड़क की सफाई के साथ ही पटरियों पर इंटरलाकिंग जगह.जगह पौधारोपण आदि किया जा रहा है। झाड़ू लगाने पर सड़क की धूल उड़ती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने दो मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन खरीदे हैं। इन वाहनों से सड़क की सफाई के साथ ही धूल भी इकट्ठा कर ली जाएगी। इससे धूल नहीं उड़ेगी और साथ ही कूड़ा उठान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15 नए ट्रैक्टर ट्रॉली व एक मैजिक का भी क्रय हुआ है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें