नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के लाडनपुर तिराहे से गुरु वार को पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता और पुत्र है। पुलिस इनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। क्षेत्र के समोपुर गांव निवासी सूरज चौहान एक किशोरी को 21 अप्रैल को भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने सूरज तथा उसके पिता नागे·ार के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने किशोरी को 25 जुलाई को बरामद किया। उसके बाद मेडिकल तथा बयान के बाद आरोपियों पर धारा 363,366,376,120 बी तथा 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गुरु वार को मुखिबर से मिली सूचना पर एसआई साहब लाल ने मय हमराहियों हरिशंकर प्रजापति तथा नीतीश कुमार के साथ उक्त तिराहे से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 |
AD |
 |
AD |
 |
AD
|