जौनपुर: पूर्वांचल विवि में बृजेश सिंह प्रिंसू व विशाल सिंह चंचल सदस्य नामित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सभी विश्व विद्यालयों में दो—दो विधान परिषद सदस्यों को किया गया है सदस्य के रूप में नामित
जौनपुर। विभिन्न विश्वविद्यालयों की सभा में सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए सभापति विधान परिषद ने सभी विवि में दो—दो विधान परिषद सदस्यों को नामित किया है। इस प्रकार प्रत्येक नामित सदस्य संगत अधिनियम के अंतर्गत सदन द्वारा निर्वाचित माने जायेंगे। यह सदस्य विवि में होने वाली सभाओं में सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। यह आदेश प्रमुख सचिव डा. राजेश सिंह द्वारा निर्गत किया गया है। यह जानकारी विशेष सचिव विनय कुमार सिंह ने दी। जिसमें विधान परिषद सदस्य बृजेंश कुमार सिंह प्रिंसू जौनपुर तथा विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल गाजीपुर को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
इसके अलावा चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय मेरठ में अश्विनी त्यागी, धर्मेंन्द्र कुमार भारद्वाज तथा भीम राव अंबेडकर विवि आगरा में डा. आकाश अग्रवाल तथा मानवेन्द्र प्रताप सिंह, इसी प्रकार महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली में विधान परिषद सदस्य कुंवर महराज सिंह, डा. जयपाल सिंह, इसी प्रकार बुंदेलखंड विवि झांसी में डा. बाबूराम तिवारी, डा. मानसिंह यादव, छत्रपति साहूजी महराज विवि कानपुर में सलील बिश्नोई, राज बहादुर सिंह चंदेल, इसी क्रम में लखनऊ विवि में इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि में डा. धर्मेन्द्र सिंह, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, इसी क्रम में संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी में विधान परिषद सदस्य श्याम नरायण सिंह, विक्रांत सिंह उर्फ ऋसू, इसी क्रम में महात्मा गांधी विद्यापीठ वाराणसी में आशुतोष सिन्हा, हंसराज विश्वकर्मा, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी, फारसी विवि लखनऊ में अंगद कुमार सिंह, मुकेश वर्मा तथा जननायक चंद्रशेखर विवि बलिया में रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू भइया व राम सूरत राजभर सदस्य के रूप में नामित किये गये है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |