जौनपुर: शिक्षक संघ ने विद्यालयों में पहुंचकर मांगा समर्थन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
15 को डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी
शाहगंज जौनपुर। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर जारी लड़ाई को धार देते हुए प्रदेशभर में 15 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करने की कड़ी में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचकर समर्थन की अपील की। पत्रकारों से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक अपनी 16 सूत्री मांगों जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों को विनियमितीकरण, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा आदि के लिए वर्षों से आंदोलित हैं। जिसके लिए अनेकों बार धरना प्रदशर््ान, ज्ञापन आदि से अपील की जाती रही, लेकिन मसले का कोई हल नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने से आहत शिक्षक 15 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदशर््ान करेंगे। जिसके लिए संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, रमाशंकर पाठक, मो. शाहिद नईम, अजय मिश्रा ने क्षेत्र के सर सैयद अहमद इण्टर कालेज सबरहद, गजराज सिंह इण्टर कालेज जमुनिया समेत नगर के सेन्ट थॉमस इंटर कालेज, पब्लिक इंटर कालेज में पहुंचकर समर्थन की अपील की।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)